दिनांक 02 नवंबर, 2026 को केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ककोड़ में सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम “संविधान पर संवाद” विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र के दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी ने की। कार्यक्रम में नोडल शिक्षक श्री रमेश चंद्र शर्मा जी रहे। मुख्य वक्ता कक्षा 11F की बहन दिव्या भाटी रहीं। कार्यक्रम का संचालन आचार्य श्री खिलेंद्र शर्मा जी ने किया। सहयोग श्री देवदत्त शर्मा जी एवं श्री अवधेश कुमार मीणा जी का रहा। मुख्य वक्ता ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान निर्माण के विषय में विस्तृत जानकारी दी एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि संविधान केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। प्रत्येक नागरिक को संविधान में निहित अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी बोध होना चाहिए। छात्र-छात्राओं ने संविधान से संबंधित प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा को शांत किया।अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी ने कहा कि संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का संदेश देता है। हमें एक जागरूक नागरिक बनकर संविधान का सम्मान करना चाहिए। इस गरिमामय अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है और यह हमें एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण की प्रेरणा देता है। युवाओं को संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य परिवार एवं भैया-बहन उपस्थित रहे।