दिनांक 04 नवंबर, 2026 को केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ककोड़ में सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम “संविधान पर संवाद” विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी ने की। कार्यक्रम में नोडल शिक्षक श्री रमेश चंद्र शर्मा जी रहे। कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना को विद्यार्थियों द्वारा एक्टिविटी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य श्री खिलेंद्र शर्मा जी ने किया। सहयोग श्री देवदत्त शर्मा जी एवं श्री अवधेश कुमार मीणा जी का रहा। मुख्य वक्ता ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान की प्रस्तावना के विषय में विस्तृत जानकारी दी एवं प्रस्तावना में प्रयुक्त शब्दों को विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि प्रभुत्व-संपन्न का अर्थ भारत किसी बाहरी शक्ति के अधीन नहीं।समाजवादी का अर्थ धन का समान वितरण अर्थात गरीब-अमीर के भेद को कम करना।पंथनिरपेक्ष निरपेक्ष का अर्थ राज्य का अपना कोई धर्म नहीं, सभी धर्मों का सम्मान। लोकतंत्रात्मक गणराज्य का अर्थ जनता द्वारा चुनी सरकार और राष्ट्रपति वंशानुगत नहीं। छात्र-छात्राओं ने संविधान की प्रस्तावना से संबंधित प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा को शांत किया।अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी ने कहा कि प्रस्तावना ही हमें बताती है कि हमारा लक्ष्य केवल अधिकार लेना नहीं, बल्कि कर्तव्य निभाते हुए एक भारत, श्रेष्ठ भारत का निर्माण करना है। इस गरिमामय अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है और यह हमें एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण की प्रेरणा देता है। युवाओं को संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य परिवार एवं भैया-बहन उपस्थित रहे।