


दिनांक 27 अगस्त 2026 को केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड़ में राखी के त्यौहर रक्षाबंधन का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी एवं मुख्य वक्ता आचार्या बहन श्रीमती अरमेश जी एवं श्री मनोज शर्मा जी रहे।कार्यक्रम का संचालन आचार्या बहन श्रीमती सोनिया गोस्वामी जी ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ।आज के इस कार्यक्रम में भैया बहनों की रक्षाबंधन पर्व से संबंधित सुंदर गीतों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।मुख्य वक्ता आचार्या बहन श्रीमती अरमेश जी ने पौराणिक कथाओं के माध्यम से रक्षाबंधन के पर्व को मनाए जाने के कारणों को समझाया।वंदना स्थल पर विद्यालय की सभी बहनों ने भैयाओं के राखी बांधी तथा राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय की बहनों ने पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों को तथा थाना ककोड के पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। आचार्य श्री मनोज शर्मा जी ने बताया कि हर वर्ष श्रावण पूर्णिमा के दिन संस्कृत दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमारे महान ऋषि महर्षि पाणिनि को समर्पित है।संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, यह हमारी संस्कृति की आत्मा है।संस्कृत को “देवभाषा” कहा जाता है, क्योंकि हमारे सभी वेद, उपनिषद, रामायण, गीता और महाभारत इसी भाषा में लिखे गए हैं। इसे सभी भाषाओं की जननी भी कहा जाता है। विद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी, प्रबंधक श्री जगदीश प्रसाद ढौडियाल जी, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश सिंघल जी, सह व्यवस्थापक श्री कालीचरण जी एवं प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी ने सभी क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाए दीं।साथ ही संघ के छः उत्सव की जानकारी देते हुए रक्षाबंधन को महत्वपूर्ण पर्व बताया। आज के इस कार्यक्रम को सभी आचार्य बंधु एवं आचार्या बहनों ने बड़े ही सुंदर ढंग से मनाया, जिसमें प्रधानाचार्य जी ने सभी को बहन भाई के रिश्ते की गरिमा को बनाए रखने के लिए एवं अनुशासन में रहने का पाठ पढ़ाया।आज के इस कार्यक्रम में समस्त आचार्य बंधु, आचार्या बहने तथा विद्यालय के समस्त भैया बहन उपस्थित रहे।
