






दिनांक 29 अगस्त 2026 को केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड़ में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी रहे तथा मुख्य वक्ता आचार्य श्री धर्मेंद्र सिंह जी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। आज के इस कार्यक्रम में विद्यालय में विभिन्न खेल जैसे खो-खो, कबड्डी, रस्सा खींच, गोला फेंक, लूडो, शतरंज, वॉलीबॉल, ताइक्वांडो, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल तथा दौड़ आदि खेलों का आयोजन किया। खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी भैया बहनों को पुरस्कृत किया। मुख्य वक्ता आचार्य श्री धर्मेंद्र सिंह जी ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को भारतीय हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।1936 के बर्लिन ओलंपिक फाइनल में मेजर ध्यान चंद ने तीन गोलों के साथ टीम का नेतृत्व किया, जिसे उन्होंने जर्मनी के खिलाफ 8-1 से जीता। यह खेल ध्यान चंद के नेतृत्व में भारत की हॉकी उपलब्धियों का चरम था। बता दें, सेवानिवृत्त होने के बाद भी, उन्होंने खेल में योगदान देना जारी रखा। उन्होंने पटियाला के राष्ट्रीय खेल संस्थान में मुख्य कोच के रूप में सेवा करने के अलावा राजस्थान में कई कोचिंग शिविरों में भी पढ़ाया।विद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी, प्रबंधक श्री जगदीश प्रसाद ढौडियाल जी एवं कोषाध्यक्ष श्री दिनेश सिंघल जी ने मेजर ध्यानचंद की कर्तव्यनिष्ठा एवं लगन के बारे में बताते हुए सभी बच्चों को उनसे प्रेरणा लेकर खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने का प्रोत्साहन दिया।
