

दिनांक 25 अगस्त 2026 को श्री कांति प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर अनूपशहर में आयोजित विज्ञान प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को आज दिनांक 26 अगस्त 2026 को केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड़ में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी द्वारा वंदना स्थल पर मेडल पहनाकर एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी इस प्रकार हैं:-
तरुण वर्ग में भैया अमन व आदित्य तथा बहन आरती ने विज्ञान प्रश्न मंच में प्रथम स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग विज्ञान प्रश्न मंच में भैया रोहन और अभय तथा बहन चाहत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग प्रश्न मंच प्रतियोगिता में बहन दिशा और देवांशी तथा भैया मयंक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पत्र वाचन प्रतियोगिता में बहन ज्योति द्वितीय स्थान पर रही। मॉडल प्रतियोगिता में भैया कार्तिक और विराट शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे और बहन स्नेहा अरोरा तृतीय स्थान पर रही। विद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी, प्रबंधक श्री जगदीश प्रसाद ढौंडियाल जी, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश सिंघल जी, सह व्यवस्थापक श्री कालीचरण जी एवं विद्यालय के समस्त आचार्य बंधुओं ने इन सभी भैया बहनों को विभागीय प्रतियोगिता में सफलता के लिए बधाई दी। प्रथम स्थान प्राप्त सभी भैया बहन विज्ञान की प्रांतीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे।
