दिनांक 18 अगस्त 2026 को केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड में एनएसएस के तत्वावधान में भारत नशा मुक्ति अभियान 2026 के कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी एवं ब्रह्मा कुमारीज ककोड़ द्वारा किया गया। आज के इस कार्यक्रम के अंतर्गत ब्रह्मा कुमारीज ककोड़ द्वारा विद्यालय के सभी भैया बहनों एवं आचार्य बंधुओं को नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाई और कहा कि वे अन्य सभी लोगों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करें। विद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी, प्रबंधक श्री जगदीश प्रसाद ढोंडियाल जी, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश सिंघल जी एवं सह व्यवस्थापक श्री कालीचरण जी ने समाज की बुराइयों को मिटाने के लिए चलाए जा रहे ऐसे कार्यक्रमों की सराहना की।