


दिनांक 17 नवंबर 2026 को केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड़ में “संविधान संवाद” कार्यक्रम के अंतर्गत “राज्य के नीति निर्देशक तत्व” विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी रहे।
मुख्य वक्ता आचार्य श्री देवदत्त शर्मा जी ने भारतीय संविधान के भाग-4, अनुच्छेद 36 से 51 में वर्णित राज्य के नीति निर्देशक तत्वों की विस्तृत जानकारी दी।आपने बताया कि ये तत्व शासन के लिए आदर्श हैं और सामाजिक, आर्थिक न्याय एवं लोक कल्याणकारी राज्य की स्थापना में इनकी क्या भूमिका है। आपने गांधीवादी, समाजवादी एवं उदार बौद्धिक सिद्धांतों पर आधारित निर्देशक तत्वों को उदाहरण सहित समझाया।विशेष प्रस्तुति में कक्षा 11 की बहन बुलबुल सोलंकी द्वारा बताया गया कि अनुच्छेद 40 महात्मा गांधी के ‘ग्राम स्वराज’ के सपने को साकार करता है। इसका मुख्य उद्देश्य गांवों को आत्मनिर्भर और स्वायत्त शासन की इकाइयों के रूप में विकसित करना है।बहन ने बताया कि कैसे यह अनुच्छेद गरीब एवं कमजोर वर्गों को न्याय सुलभ कराने की राज्य की जिम्मेदारी तय करता है।कार्यक्रम में नोडल शिक्षक श्री रमेश चंद्र शर्मा जी रहे।विद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी ने कहा कि यद्यपि नीति निदेशक तत्व न्यायालय द्वारा सीधे प्रवर्तनीय नहीं हैं, फिर भी इस अनुच्छेद की भावना को मूर्त रूप देने के लिए 73वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 लागू किया गया। इस संशोधन ने पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया और त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था की स्थापना की।कार्यक्रम में समस्त आचार्य बंधु एवं भैया-बहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य जी के आशीर्वचन एवं शांति मंत्र के साथ हुआ।
