



दिनांक 16 नवंबर 2026 को केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड़ में “संविधान संवाद” कार्यक्रम के अंतर्गत “राज्य के नीति निर्देशक तत्व” विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती एवं माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया।दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय के यशस्वी प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी एवं आचार्य खिलेंद्र शर्मा जी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
मुख्य वक्ता आचार्य श्री देवदत्त शर्मा जी ने भारतीय संविधान के भाग-4, अनुच्छेद 36 से 51 में वर्णित राज्य के नीति निर्देशक तत्वों की विस्तृत जानकारी दी। आपने बताया कि ये तत्व शासन के लिए आदर्श हैं और सामाजिक, आर्थिक न्याय एवं लोक कल्याणकारी राज्य की स्थापना में इनकी क्या भूमिका है। आपने गांधीवादी, समाजवादी एवं उदार बौद्धिक सिद्धांतों पर आधारित निर्देशक तत्वों को उदाहरण सहित समझाया।विशेष प्रस्तुति में कक्षा 11 की बहन अंजलि सोलंकी द्वारा अनुच्छेद 39A – समान न्याय और निःशुल्क विधिक सहायता पर सारगर्भित प्रस्तुति दी गई। बहन ने बताया कि कैसे यह अनुच्छेद गरीब एवं कमजोर वर्गों को न्याय सुलभ कराने की राज्य की जिम्मेदारी तय करता है।कार्यक्रम में नोडल शिक्षक श्री रमेश चंद्र शर्मा जी रहे। कार्यक्रम में विद्यालय अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी ने छात्रों को निर्देशक तत्वों एवं मौलिक अधिकारों के अंतर को स्पष्ट किया।कार्यक्रम में समस्त आचार्य बंधु एवं भैया-बहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य जी के आशीर्वचन एवं शांति मंत्र के साथ हुआ।
