दिनांक 18 नवंबर 2026 को केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड़ में “संविधान संवाद” कार्यक्रम के अंतर्गत “राज्य के नीति निर्देशक तत्व” विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी रहे।
मुख्य वक्ता आचार्य श्री देवदत्त शर्मा जी ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 46 से 51 में वर्णित राज्य के नीति निर्देशक तत्वों की विस्तृत जानकारी दी।इन्होंने बताया कि अनुच्छेद 46 समाज के कमजोर वर्गों, विशेषकर अनुसूचित जातियों (SC) और अनुसूचित जनजातियों (ST) के शैक्षिक और आर्थिक हितों को विशेष सावधानी से बढ़ावा दे। साथ ही, उन्हें सभी प्रकार के सामाजिक अन्याय और शोषण से सुरक्षा प्रदान करे।अनुच्छेद 47 में इस बात पर जोर दिया गया कि नागरिकों के पोषण स्तर और जीवन स्तर को ऊंचा उठाना तथा लोक स्वास्थ्य में सुधार करना राज्य का प्राथमिक कर्तव्य है। इसमें स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नशीले पदार्थों के सेवन पर प्रतिबंध लगाने का भी प्रावधान है।

  • अनुच्छेद 48 एवं 48क के अनुसार राज्य आधुनिक और वैज्ञानिक प्रणालियों से कृषि और पशुपालन को संगठित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अतिरिक्त, अनुच्छेद 48क के तहत देश के पर्यावरण की रक्षा व सुधार करना तथा वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य की जिम्मेदारी है।अनुच्छेद 49 में ऐतिहासिक और कलात्मक महत्व के स्मारकों, स्थानों और वस्तुओं की रक्षा करने के संवैधानिक दायित्व पर प्रकाश डाला, ताकि हमारी सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित रह सके।अनुच्छेद 50 निष्पक्ष न्याय व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए राज्य की लोक सेवाओं में न्यायपालिका को कार्यपालिका से अलग रखने के सिद्धांत की महत्ता को समझाया गया।कक्षा 11 की बहन रीतिका गौड़ द्वारा बताया गया कि अनुच्छेद 51 अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने, राष्ट्रों के बीच न्यायसंगत संबंध बनाए रखने और अंतरराष्ट्रीय विवादों को मध्यस्थता द्वारा सुलझाने का संदेश देता है। कार्यक्रम में नोडल शिक्षक श्री रमेश चंद्र शर्मा जी रहे।विद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी ने कहा कि नीति निदेशक तत्व न्यायालय द्वारा सीधे प्रवर्तनीय नहीं होते हैं।कार्यक्रम में समस्त आचार्य बंधु एवं भैया-बहन उपस्थित रहे।