दिनांक 19 सितम्बर 2026 को केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड़ के परिसर में सुंदरकांड पाठ का दिव्य एवं भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी एवं विद्यालय की प्रबंध समिति द्वारा हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्यगण एवं कर्मचारियों ने श्रद्धा भाव से भाग लिया।सुंदरकांड के मधुर पाठ से सम्पूर्ण परिसर राममय हो गया। आचार्यों द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी किया गया। पाठ के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। विद्यालय प्रबंधक श्री अशोक गुप्ता जी, प्रबंधक श्री जगदीश प्रसाद ढोंडियाल जी, सह व्यवस्थापक श्री कालीचरण जी एवं कोषाध्यक्ष श्री दिनेश सिंघल जी ने कहा कि सुंदरकांड के पाठ से छात्रों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे धार्मिक आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं तथा नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखते हैं। कार्यक्रम का संचालन आचार्य श्रीकृष्ण शर्मा जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आचार्य श्री उमेश वशिष्ठ जी के मधुर भजनों ने सभी का मन मोह लिया।