


9 सितंबर से 13 सितंबर 2026 तक सरस्वती विद्या मंदिर खंडवा मध्य प्रदेश में आयोजित 37वीं अखिल भारतीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें अंकित शर्मा ने अंडर-17 में स्वर्ण पदक, हर्ष तोमर ने अंडर-17 में स्वर्ण पदक, राज सिंह ने अंडर-17 में रजत पदक, लेक्षा ने अंडर-17 में रजत पदक, अनमोल शर्मा ने अंडर-14 में कांस्य पदक, पुष्प ने अंडर-14 में कांस्य पदक हासिल किया। ये सभी विद्यार्थी 20 से 26 अक्टूबर 2026 को एसजीएफआई खेलने के लिए श्रीनगर जाएंगे।साथ ही दिनांक 8 सितंबर 2026 को प्रहलाद स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहांगीराबाद में आयोजित विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता में विद्यालय के तरुण वर्ग के भैया बहनों आरती चौधरी, अमन और आदित्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।इन सभी विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी ने वंदना स्थल पर मेडल पहनाकर एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी, प्रबंधक श्री जगदीश प्रसाद ढोंडियाल जी, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश सिंघल जी एवं सह व्यवस्थापक श्री कालीचरण जी ने इन सभी विद्यार्थियों को इनकी सफलता के लिए बधाई दीं तथा इसी प्रकार मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।
