ककोड़/बुलंदशहर – 25 दिसंबर 2026 को केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड़, बुलंदशहर में ‘वन्दे मातरम् के 150वें वर्ष’ के उपलक्ष्य में ‘नमामि भारतम्’ सामूहिक गायन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ककोड़ नगर के अध्यक्ष श्री मोहित सिंघल जी रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष आरएसएस के जिला संघचालक श्री किशनपाल सिंह जी एवं मुख्य वक्ता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया।विद्यालय में लगभग 2000 विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक और स्थानीय नागरिकों ने एक स्वर, एक लय में सम्पूर्ण वन्दे मातरम् का गायन किया। यह गायन विद्या भारती के देशव्यापी अभियान के अंतर्गत देश के 25,000 से अधिक स्थानों पर एक करोड़ से अधिक लोगों के साथ एक ही समय पर आयोजित किया गया।
विद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी, प्रबंधक श्री जगदीश प्रसाद ढोंडियाल जी, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश सिंघल जी एवं प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी ने कहा कि वन्दे मातरम् केवल गीत नहीं, भारत की आत्मा है। कार्यक्रम समन्वयक श्री कृष्ण शर्मा जी ने सभी सहभागियों का आभार व्यक्त किया।
यह ऐतिहासिक आयोजन एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

नमामि भारतम्। वन्दे मातरम्।

भवदीय
प्रधानाचार्य
केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर, ककोड़, बुलंदशहर