


विद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी, प्रबंधक श्री जगदीश प्रसाद ढोंडियाल जी, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश सिंघल जी, सह व्यवस्थापक श्री कालीचरण जी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी के निर्देशन में एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर श्रीकृष्ण शर्मा जी के मार्गदर्शन में विद्यालय केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड़ की एनएसएस विंग ने 10 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 तक मिस्ड कॉल स्टीकर कार्यक्रम में 300 छात्रों द्वारा मिस्ड कॉल की गई।16 अप्रैल 2026 को नारी शक्ति दीवार एवं मानव श्रृंखला कार्यक्रम में 120 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग़ कर मानव श्रृंखला बनाई। 18 अप्रैल 2026 को केशव माधव ककोड़ से नगर पालिका कार्यालय ककोड़ तक पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 95 छात्रों ने प्रतिभाग किया। साथ ही कलात्मक नवाचार अभियान के दौरान शेड आर्ट, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, लोकगीत कार्यक्रम में शेरपुर गांव में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इन सभी कार्यक्रमों में विद्यालय की एनएसएस विंग के समस्त स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग़ किया।
