






विद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी, प्रबंधक श्री जगदीश प्रसाद ढोंडियाल जी एवं कोषाध्यक्ष श्री दिनेश सिंघल जी के निर्देशन में वर्ल्ड क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन डे पर 39 यूपी बटालियन एनसीसी खुर्जा ग्रुप हेडक्वार्टर अलीगढ़ के एनसीसी कैडेट ने अपने विद्यालय केशव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एनसीसी कैडेट द्वारा किए गए कार्यक्रम न्यू इन्नोवेशन केस स्टडी नेशनल इंटीग्रेशन, पोस्टर मेकिंग कंपटीशन एवं अवेयरनेस ऑफ बेसिक एआई यूजर्स फॉर एनसीसी कैडेट्स रहे।इन कार्यक्रमों का शुभारंभ अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी ने किया। इस कार्यक्रम में सभी एनसीसी कैडेट ने एनसीसी के लिए ए०आई० के उपयोग को जाना तथा नए इनोवेशन जो करोना के समय किए गए थे जैसे आधुनिक औद्योगिक संयंत्र, इलेक्ट्रॉनिक मोटर व्हीकल आदि के बारे में ज्ञान प्राप्त किया । इस कार्यक्रम में जूनियर विंग तथा सीनियर विंग के सभी एनसीसी कैडेट सम्मिलित रहे एवं जे०डी० के सेकंड ऑफिसर जितेंद्र सिंह, सी०टी०ओ० श्रीमती मनीषा जी उपस्थित रही।
