आज दिनांक 24अक्टूबर 2026 को केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ककोड़ में संस्कृत साहित्य के महान कवि, आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई।कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य श्री संदीप सोलंकी जी ने की। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता आचार्या बहन श्रीमती शिखा शर्मा जी रहीं।अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने रामायण जैसे महान महाकाव्य की रचना कर संपूर्ण मानवता को मर्यादा, त्याग और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। वे केवल आदि कवि ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति के प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर ही हम एक आदर्श समाज का निर्माण कर सकते हैं।कार्यक्रम का कुशल संचालन आचार्या बहन श्रीमती सोनिया गोस्वामी जी ने किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने वाल्मीकि जी के जीवन पर आधारित भाषण, एवं रामायण के प्रसंगों पर मनोहारी प्रस्तुतियाँ दीं।अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री संदीप सोलंकी जी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन हमें बताता है कि मनुष्य अपने सत्कर्मों से महान बनता है। विद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी, प्रबंधक श्री जगदीश प्रसाद ढोंडियाल जी, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश सिंघल जी एवं प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्रा जी ने कहा कि हमें महर्षि वाल्मीकि द्वारा बताए हुए आदर्शों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए।कार्यक्रम में समस्त आचार्य बंधु, आचार्या बहन एवं भैया-बहन उपस्थित रहे।