केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड़ में 30 जुलाई 2026 तथा 31 जुलाई 2026 को दो दिवसीय यंग फूड कंपटीशन का आयोजन विद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी, प्रबंधक श्री जगदीश प्रसाद ढौंडियाल जी, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश सिंघल जी तथा सह व्यवस्थापक श्री कालीचरण जी के निर्देशन में तथा प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। कार्यक्रम के संयोजक आचार्या बहन श्रीमती अंशु यादव जी, दीप्ति शर्मा जी, श्रीमती सुमनलता शर्मा जी, श्रीमति सरोज मिश्रा जी, श्रीमती ममता शर्मा जी, श्रीमती सोनिया गोस्वामी जी, मेघा शर्मा जी तथाचंचल शर्मा जी रही। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय स्तर पर आहार एवं पोषण विज्ञान का ज्ञान कराने हेतु किया गया। कक्षा 6 से 8 तक के भैया बहनों से अग्नि के बिना फूड जैसे सलाद, सैंडविच, केनपे आदि तथा कक्षा 9 से 12 के भैया बहनों द्वारा अग्नि पर पकाया गया भोजन “इंडियन एशियाई मॉडर्न वेस्टर्न क्यूज़ीन” का निर्माण कराया गया। इस कार्यक्रम में प्रथम दिवस में विद्यालय के कक्षा 6 से 8 तक के भैया बहनों ने प्रतिभाग किया तथा दूसरे दिवस के आयोजन में कक्षा 9 से 12 तक के भैया बहनों ने प्रतिभाग किया।