दिनांक 28 जुलाई 2026 को केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड़ में गुरु दक्षिणा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के अध्यक्ष विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी एवं मुख्य वक्ता आचार्य श्री धर्मेंद्र सिंह जी रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आचार्य श्री उमेश शर्मा जी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। गुरु दक्षिणा के इस कार्यक्रम में गीत श्री उमेश शर्मा जी द्वारा, सुभाषित श्री रमेश चंद्र शर्मा जी ने एवं भाषण श्री धर्मेंद्र सिंह जी ने दिया। अध्यक्षीय भाषण विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्रा जी द्वारा दिया गया।आज के इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य बंधुओं ने प्रतिभाग किया। गुरु दक्षिणा के इस कार्यक्रम में संख्या 75 रही।