दिनांक 21 नवंबर 2026 को केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड़ में “संविधान संवाद” कार्यक्रम के अंतर्गत मौलिक कर्तव्य विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी रहे। कार्यक्रम का संचालन आचार्य श्री खिलेंद्र शर्मा जी द्वारा किया गया।मुख्य वक्ता आचार्या बहन नेहा शर्मा जी ने कहा कि अधिकार और कर्तव्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जब हम अपने मौलिक अधिकारों की बात करते हैं, तो हमें संविधान के अनुच्छेद 51A के तहत दिए गए अपने 11 मौलिक कर्तव्यों को भी उतनी ही गंभीरता से निभाना चाहिए।” मुख्य वक्ता आचार्या बहन ने सभी मौलिक कर्तव्यों को विस्तारपूर्वक व्यक्त किया। कक्षा 12 की छात्रा चेतना चौधरी ने संविधान निर्माण के विषय में बताया कि कैबिनेट मिशन योजना के तहत गठित संविधान सभा ने 9 दिसंबर 1946 को अपनी पहली बैठक की थी। डॉ. राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता और डॉ. बी.आर. अंबेडकर की अध्यक्षता वाली प्रारूप समिति के अथक प्रयासों से 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन में विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान तैयार हुआ। इसे 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया और 26 जनवरी 1950 को पूर्ण रूप से लागू किया गया। कार्यक्रम में नोडल शिक्षक श्री रमेश चंद्र शर्मा जी रहे। इन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में आचार्य श्री अवधेश कुमार मीणा जी ने ‘मौलिक कर्तव्य और आज का युवा’ विषय पर अपने विचार साझा किए और प्रश्नोत्तरी सत्र में सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को संविधान, राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान का सम्मान करना चाहिए तथा स्वतंत्रता संग्राम के उच्च आदर्शों को हृदय में संजोए रखना चाहिए।कार्यक्रम में समस्त आचार्य बंधु एवं भैया-बहन उपस्थित रहे।