



दिनांक 12 नवंबर, 2026 को केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ककोड़ में सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम “संविधान पर संवाद” विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मनोज कुमार मिश्र जी ने की। कार्यक्रम में नोडल शिक्षक श्री रमेश चंद्र शर्मा जी रहे। कार्यक्रम में संविधान में मौलिक अधिकारों (अनुच्छेद 12 से 35) को विद्यार्थियों द्वारा एक्टिविटी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य श्री खिलेंद्र शर्मा जी ने किया। सहयोग श्री देवदत्त शर्मा जी श्री अवधेश कुमार मीणा जी एवं नेहा शर्मा का रहा। मुख्य वक्ता ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान में मौलिक अधिकार के विषय में विस्तृत जानकारी दी एवं शिक्षा के अधिकार को विशेष रूप से बताया।बहन रूपांशी सोलंकी ने अपने उद्बोधन में समानता, स्वतंत्रता, शोषण के विरुद्ध, धर्म की स्वतंत्रता एवं संवैधानिक उपचारों के अधिकार को सरल भाषा में समझाया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी ने कहा कि अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन ही सच्चा राष्ट्रभक्त बनाता है। विद्यालय अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी ने संविधान के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।इस गरिमामय अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है और यह हमें एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण की प्रेरणा देता है। युवाओं को संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य परिवार एवं भैया-बहन उपस्थित रहे।
