दिनांक 05 नवंबर, 2026 को केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ककोड़ में भारत सरकार द्वारा संचालित “संविधान पर संवाद” कार्यक्रम के पंचम दिवस पर भारतीय संविधान के प्रमुख अनुच्छेदों पर चर्चा तथा प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी ने की। कार्यक्रम के नोडल शिक्षक श्री रमेश चंद्र शर्मा जी रहे। कार्यक्रम का संचालन आचार्य श्री खिलेंद्र शर्मा जी ने किया। कार्यक्रम में सहयोग श्री देवदत्त शर्मा जी एवं श्री अवधेश कुमार मीणा जी का रहा।आज के संवाद में विद्यार्थियों को संविधान के महत्वपूर्ण अनुच्छेदों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता ने बताया –

  • अनुच्छेद 14 – 18 (समानता का अधिकार): कानून के समक्ष समानता
  • अनुच्छेद 19 – 22 (स्वतंत्रता का अधिकार): अभिव्यक्ति एवं व्यक्तिगत स्वतंत्रता
  • अनुच्छेद 32 – संवैधानिक उपचारों का अधिकार: जिसे डॉ. अंबेडकर ने संविधान की आत्मा कहा
  • अनुच्छेद 51A – मौलिक कर्तव्य: राष्ट्र के प्रति हमारे 11 कर्तव्य
    इसके पश्चात भैया-बहनों के लिए एक रोचक संविधान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रश्नोत्तरी में पूछा गया – संविधान कब लागू हुआ? मूल संविधान में कितने अनुच्छेद थे? प्रस्तावना में कितने शब्द हैं? आदि। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।
    अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी ने कहा कि अनुच्छेदों का ज्ञान होना प्रत्येक विद्यार्थी के लिए आवश्यक है, क्योंकि यही हमारे अधिकारों के रक्षक हैं।इस गरिमामय अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी ने अपने संदेश में कहा कि संविधान के अनुच्छेदों को जानना ही सच्ची नागरिकता है। भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है और युवाओं को इसके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करना चाहिए।
    कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य परिवार एवं भैया-बहन उपस्थित रहे।