








दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ककोड़ में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी, प्रबंधक श्री जगदीश प्रसाद ढोंडियाल जी, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश सिंघल जी एवं प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में विद्यालय प्रांगण में प्रथम सत्र में साहसिक एडवेंचर कैंप तथा द्वितीय सत्र में शारदा केयर द्वारा निशुल्क स्कूल हेल्थ स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया।
- एडवेंचर कैंप का आयोजन: छात्रों में साहस, आत्मविश्वास, संतुलन एवं नेतृत्व क्षमता के विकास हेतु विभिन्न रोमांचक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से –
जिपलाइन, वॉल क्लाइंबिंग, वर्मा ब्रिज, मंकी ब्रिज, कमांडो ब्रिज, स्विमिंग ब्रिज, आर्मी क्राउलिंग, टायर वॉल, आर्चरी, ब्लाइंड ट्रैकिंग, मिक्की माउस, टिक-टिक, जेब्रा क्रॉसिंग, कमांडो नेट, जॉर्ब रोलर, टार्जन स्विंग, मैग्नेटिक डार्ट बोर्ड तथा फनी गेम्स, बोरा रेस, वाटर गेम्स, हूला हूप वार, होप एस्कॉर्ट्स, वांडरिंग वॉल शामिल रहीं।
प्रशिक्षित प्रशिक्षकों की देखरेख में सभी भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और साहस का परिचय दिया। - स्कूल हेल्थ स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन:
इसी क्रम में शारदा केयर के सहयोग से विद्यालय में एक विशेष हेल्थ स्क्रीनिंग कैंप लगाया गया। जिसमें शारदा केयर की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा विद्यालय के समस्त भैया-बहनों के स्वास्थ्य की विस्तृत जाँच की गई। जाँच के अंतर्गत हाइट, वेट, डेंटल चेकअप तथा अन्य पीडियाट्रिक जाँच की गई एवं बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य के प्रति सजगता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। विद्यालय प्रबंधन ने शारदा केयर की टीम एवं एडवेंचर कैंप के प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विद्यालय का समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।
