दिनांक 11अगस्त 2026 को केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड़ में चार दिवसीय 38वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता (ताइक्वांडो वूशु तथा टेबल टेनिस) का समापन हुआ। खेलों के इस समापन सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान क्षेत्रीय खेलकूद संयोजक श्री सतपाल सिंह जी उपस्थित रहे। इन प्रतियोगिताओं में 30 स्कूलों के 383 विद्यार्थी सम्मिलित हुए।विद्यालय केशव माधव ककोड़ के 10 खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया।15 खिलाड़ियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया तथा 12 खिलाड़ियों ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। इस प्रकार विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 37 पदक प्राप्त किए।केशव माधव के खिलाड़ियों ने अंडर -17 भैया और बहनों ने ताइक्वांडो में सर्वाधिक पदक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया तथा अंडर- 17 भैयाओ ने वूशु में भी सर्वाधिक पदक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले समस्त खिलाड़ी अपने- अपने खेलों में अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। विद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी, प्रबंधक श्री जगदीश प्रसाद ढोंडियाल जी, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश सिंघल जी, सह व्यवस्थापक श्री कालीचरण जी एवं प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी ने सभी खिलाड़ियों को इनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए इसी प्रकार मेहनत कर जीवन में आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।