दिनांक 14 अगस्त 2026 को केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड़ में विद्यालय के बच्चों द्वारा हरियाली तीज (फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, लोकगीत प्रतियोगिता, लोक नृत्य प्रतियोगिता एवं रक्षाबंधन प्रतियोगिता) का कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी ने की। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता आचार्या बहन श्रीमती मधु शर्मा जी रहीं। कार्यक्रम का संचालन आचार्या बहन श्रीमती सोनिया गोस्वामी जी ने किया। विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं के द्वारा इस कार्यक्रम की योजना बनाकर तैयारी की गई।इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्रीकृष्ण शर्मा के नेतृत्व में 90 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में विद्यालय द्वारा तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ थाना ककोड़ के थानाध्यक्ष श्री सुरेश कुमार जी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी ने हरी झंडी दिखाकर किया। तिरंगा यात्रा की इस रैली में विद्यालय के एनसीसी, एनएसएस एवं स्काउट गाइड के भैया एवं बहनों ने भाग लिया। आज की इस तिरंगा रैली में थाना ककोड में तैनात पुलिस कर्मियों का भरपूर सहयोग रहा। रैली में विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु एवं आचार्या बहने सम्मिलित रही। तिरंगा यात्रा की इस रैली द्वारा ककोड नगर की गलियों में देश भक्ति गीतों एवं नारों की गूंज से व्यक्तियों को देश भक्ति के प्रति जागरूक किया। विद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी, प्रबंधक श्री जगदीश प्रसाद ढोंडियाल जी, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश सिंघल जी एवं सह व्यवस्थापक श्री कालीचरण जी ने तिरंगा रैली की सराहना करते हुए सभी छात्रों को देश भक्ति कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरणा दी।