दिनांक 9 अगस्त 2026 को केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड में चार दिवसीय 38वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं (ताइक्वांडो, वूशु एवं टेबल टेनिस) सत्र 2026 – 27 के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह में विद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी एवं प्रबंधक श्री जगदीश प्रसाद ढोंडियाल जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट श्री गौरव मिश्रा जी एवं मुख्य अतिथि सिकंदराबाद क्षेत्र के विधायक श्री लक्ष्मीराज सिंह जी रहे।कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रोगाम ऑफीसर श्रीकृष्ण शर्मा जी ने किया। उद्घाटन सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। अतिथि परिचय एवं स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी द्वारा कराया गया। खेलों के शुभारंभ के इस उद्घाटन सत्र पर विद्यालय के भैया बहनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। प्रतियोगिताओं के इस कार्यक्रम में क्षेत्र के 30 स्कूलों से 383 विद्यार्थी विभिन्न खेलों में भाग लेंगे। कार्यक्रम में खेलों के नियम और अनुशासन के लिए शपथ ग्रहण कराई गई। मुख्य वक्ता उद्बोधन श्री गौरव मिश्रा जी द्वारा दिया गया।खेल प्रस्ताविकी क्षेत्रीय खेल संयोजक श्री सतपाल सिंह जी द्वारा तथा खेलों के उद्घाटन की घोषणा मुख्य अतिथि श्री लक्ष्मीराज सिंह जी द्वारा की गई। खेल संबंधी सभी सूचनाएं विद्यालय के शारीरिक शिक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह जी द्वारा दी गई।आज के इस कार्यक्रम में ककोड़ नगरपंचायत के अध्यक्ष श्री मोहित सिंघल जी, संघ के जिला संघचालक श्री कृष्णपाल सिंह जी, विद्यालय के कोषाध्यक्ष श्री दिनेश सिंघल जी, सह व्यवस्थापक श्री कालीचरण जी, समस्त आचार्य बंधु एवं आचार्या बहन उपस्थित रहे।