




दिनांक 10 जुलाई 2026 को केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड़ में शिक्षक प्रशिक्षण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी, प्रबंधक श्री जगदीश प्रसाद ढोंडियाल जी, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश सिंघल जी, सह व्यवस्थापक श्री कालीचरण जी के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। आज के शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय की आचार्या बहन मेघा शर्मा ने एफ एल एन (फंडामेंटल लिटरेसी एंड न्यूमैरेसी ) से संबंधित सत्र लिया।शिशु वाटिका से संबंधित सत्र को आचार्या बहन श्रीमती मधु शर्मा जी ने लिया। आज के इस शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु एवं आचार्या बहन उपस्थित रहे।
