




दिनांक 15 अप्रैल 2026 को सीबीएसई द्वारा जारी सत्र 2025 – 26 का कक्षा 10 का केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड का बोर्ड परीक्षाफल : कुल सम्मिलित 192 छात्रों में से 191 छात्र उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार विद्यालय का परीक्षा परिणाम 99.48% रहा। परीक्षाफल देखकर विद्यार्थियों में खुशी का माहौल रहा। विद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी, प्रबंधक श्री जगदीश प्रसाद ढोंडियाल जी, सह व्यवस्थापक श्री कालीचरण जी, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश सिंघल जी, प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी एवं विद्यालय के समस्त आचार्यों ने सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को उनके परिश्रम की सराहना करते हुए सफलता की बधाई दी। विद्यालय के कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी इस प्रकार हैं:-
प्रथम स्थान : भरत शर्मा ( 94.80%)
द्वितीय स्थान : हिमांशु (91.80%)
तृतीय स्थान : नैतिक वशिष्ठ (91%)
चतुर्थ स्थान : सिद्धार्थ (90.40%)
पंचम स्थान : नीतीश (90%)
