दिनांक 13 मई 2026 को सीबीएसई द्वारा जारी सत्र 2025 – 26 का कक्षा 12 का केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड का बोर्ड परीक्षाफल : कुल सम्मिलित 189 छात्रों में से 183 छात्र उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार विद्यालय का परीक्षा परिणाम 96.8% रहा। परीक्षाफल देखकर विद्यार्थियों में खुशी का माहौल रहा। विद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी, प्रबंधक श्री जगदीश प्रसाद ढोंडियाल जी, सह व्यवस्थापक श्री कालीचरण जी, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश सिंघल जी, प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी एवं विद्यालय के समस्त आचार्यों ने सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को उनके परिश्रम की सराहना करते हुए सफलता की बधाई दी। विद्यालय के कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी इस प्रकार हैं:-
प्रथम स्थान :
नाम : ध्रुव रावत
प्रतिशत : 95 %
वर्ग : कॉमर्स

द्वितीय स्थान :
नाम : जतिन सोलंकी
प्रतिशत : 93.2%
वर्ग : विज्ञान

तृतीय स्थान :
नाम : तमन्ना
प्रतिशत : 92.6%
वर्ग : विज्ञान

चतुर्थ स्थान :
नाम : यशवी जादौन
प्रतिशत : 92.4%
वर्ग : ह्यूमैनिटीज

पंचम स्थान :
नाम : नेहा
प्रतिशत : 91.8%
वर्ग : ह्यूमैनिटीज