दिनांक 27 नवंबर 2026 को केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड़ में वंदना स्थल पर, विद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी के मार्गदर्शन में 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के उपलक्ष में आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी भैया बहनों को पुरस्कृत किया गया।
प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, कक्षा 12ई की बहन प्राची सोलंकी एवं कक्षा 9बी की बहन सोनिया सोलंकी, द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में कक्षा 11एफ की बहन दिव्या भाटी, कक्षा 9सी के भैया रोहन, तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थी कक्षा 11एफ की बहन जानवी सोलंकी तथा कक्षा 10बी की बहन कल्पना एवं चाहत रहीं। इन सभी भैया बहनों को वंदना स्थल पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी, नोडल शिक्षक श्री रमेश चंद्र शर्मा जी, श्रीकृष्ण शर्मा जी, नेहा शर्मा जी, श्री शिवनारायण शर्मा जी, श्री अवधेश कुमार मीणा जी, श्रीमती सोनिया गोस्वामी जी एवं श्री संदीप सोलंकी जी द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया।