2 नवंबर 2026 से संचालित “संविधान संवाद” कार्यक्रम के अंतिम दिवस आज दिनांक 26 नवंबर 2026 को केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड़ में वंदना स्थल पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी द्वारा संविधान की प्रस्तावना की शपथ सभी विद्यार्थियों एवं आचार्य बंधु एवं आचार्य बहनों को दिलाई। कार्यक्रम का संचालन आचार्य खिलेंद्र शर्मा जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता आचार्या बहन चंचल शर्मा जी रही। विद्यालय की प्रधानमंत्री बहन उपांशी सोलंकी द्वारा कार्यक्रम के विषय पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी एवं नोडल शिक्षक श्री रमेश चंद्र शर्मा जी द्वारा कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों की परीक्षा कराई गई, जिसमें सभी विद्यार्थियों में भाग लिया। यह कार्यक्रम सफल रहा।