




दिनांक 23 नवंबर 2026 को विद्यालय परिसर में हिन्द की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के उपलक्ष्य में संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ।कार्यक्रम के अध्यक्ष विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी एवं मुख्य वक्ता आचार्या बहन श्रीमती सरिता सिंह एवं बहन नेहा शर्मा जी रहीं। कार्यक्रम में विद्यालय के भैया बहनों में गुरु नानक देव जी की जयंती एवं गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान घर प्रकाश डाला।कार्यक्रम की मुख्य वक्ता नेहा शर्मा जी ने गुरु तेग बहादुर जी के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए कहा कि गुरु जी ने धर्म, सत्य और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका बलिदान हमें निर्भयता और धर्म पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। बहन श्रीमती सरिता सिंह जी ने गुरु नानक देव जी के उपदेशों – नाम जपो, कीरत करो, पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को सत्य, समानता और सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।विद्यालय के प्रबंधक श्री जगदीश प्रसाद ढोंडियाल जी ने कहा कि दोनों गुरु पर्व हमें भारतीय संस्कृति की सहिष्णुता और बलिदान की परम्परा सिखाते हैं। बच्चों को उनके जीवन से त्याग और परोपकार सीखना चाहिए।कार्यक्रम में समस्त आचार्य बंधु, आचार्या बहनें एवं भैया-बहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी के आशीर्वचन एवं शांति पाठ के साथ हुआ।
