





केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड में 8 अगस्त 2026 से चल रहे 38वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं ताइक्वांडो, वूशु एवं टेबल टेनिस में अब तक स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल पहनकर एवं प्रमाण पत्र देकर वंदना स्थल पर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः स्मरण, दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी, प्रबंधक श्री जगदीश प्रसाद ढोंडियाल जी, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश सिंघल जी, सह व्यवस्थापक श्री कालीचरण जी, प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी ने स्थान प्राप्त करने वाले सभी भैया बहनों का उत्साहवर्धन किया और आशीर्वाद दिया कि वे सभी इसी प्रकार परिश्रम कर अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिताओं में विजयी हों। अब तक स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी इस प्रकार हैं – ताइक्वांडो अंडर -14 भैयाओं में से 9 भैयाओ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, अंडर – 14 बहनों में से 8 बहनों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अंडर-19 बहनों में से 11 बहनों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय एवं माता- पिता का नाम रोशन किया। ये सभी भैया बहन अखिल भारतीय ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में खेलने के लिए जाएंगे।
