








दिनांक 3 जुलाई 2026 को विद्यालय केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड में विद्यालय के संस्थापक परम पूज्य श्री हरस्वरूप गुप्ता जी (बाबूजी) की दसवीं पुण्यतिथि का कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर श्रीकृष्ण शर्मा जी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन तथा पुष्पार्चन के साथ किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी ने बाबूजी की प्रतिमा को पुष्पमाला पहनाकर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धेय बाबू जी द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों का वर्णन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। विद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी ने बताया कि बाबूजी क्षेत्र में केवल स्कूल ही खोलना नहीं चाहते थे अपितु वे संस्कारवान युवा पीढ़ी का निर्माण करना चाहते थे। विद्यालय के प्रबंधक श्री जगदीश प्रसाद ढोंडियाल जी ने श्रद्धेय बाबूजी के आदर्शो पर प्रकाश डाला और कहा कि हमें भी इसी तरह समाज के लिए अच्छे कार्य करने चाहिए जिससे लोग हमको याद करते रहें। कार्यक्रम में सभी आचार्य बंधुओं एवं आचार्या बहनों व विद्यालय के विद्यार्थियों ने परम पूज्य श्रद्धेय बाबूजी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। पुण्यतिथि के इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त एनसीसी, स्काउट एवं गाइड व एनएसएस के विद्यार्थियों का सहयोग रहा। आज के इस कार्यक्रम में एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर श्रीकृष्ण शर्मा जी, स्काउट प्रभारी आचार्य श्री रमेश चंद शर्मा जी, श्री किरनपाल सिंह जी, श्री उमेश शर्मा जी एवं विद्यालय की बहनों ने पूज्य बाबूजी को प्रिय भजनों की प्रस्तुति की। प्रधानाचार्य जी ने प्रेरणा स्रोत व संघ के कार्यकर्ता श्रद्धेय बाबूजी के जीवन पर प्रकाश डाला व उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों का वर्णन किया। प्रधानाचार्य जी ने बताया कि बाबूजी ऐसे व्यक्ति थे कि कभी भी किए गए परोपकार के कार्य को स्वयं वर्णन नहीं करते थे।
साथ ही पांच दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग में आज साइबर क्राइम से संबंधित सत्र में आचार्य श्री बीनू शर्मा जी ने साइबर क्राइम से बचने के तरीके बताए।आचार्य श्री संदीप शर्मा जी ने पंच परिवर्तन से संबंधित सत्र को बड़े ही सुंदर ढंग से लिया। जिसमें इन्होंने स्व का बोध, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण एवं कुटुंब प्रबोधन को विस्तृत ढंग से समझाया।
