दिनांक 2 जुलाई 2026 को केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड में पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण के चौथे दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी, प्रबंधक श्री जगदीश प्रसाद ढोंडियाल जी, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश सिंघल जी एवं सह व्यवस्थापक श्री कालीचरण जी के निर्देशन में किया गया। चौथे दिवस के प्रशिक्षण का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। शिक्षक प्रशिक्षण में विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया जिसमें 21वीं सदी के कौशल से संबंधित सत्र विद्यालय के आचार्य श्री संदीप सोलंकी जी ने लिया तथा कक्षा प्रबंधन से संबंधित सत्र आचार्या बहन श्रीमती सुमनलता शर्मा जी ने लिया। जिसमें समस्त आचार्य बंधु एवं बहनों ने शिक्षण कार्य को बेहतर बनाने के लिए 21 सी सदी के कौशल तथा कक्षा प्रबंधन को बहुत ही अच्छे ढंग से सीखा। गत तीन दिनों के प्रशिक्षण में आदर्श आचार्य की संकल्पना तथा आदर्श आचार्य की भूमिका, आदर्श प्रश्न पत्र निर्माण एवं पंचपदीय शिक्षण पद्धति से संबंधित सत्रों का आयोजन मुख्य रूप से किया। जिसमें सभी आचार्य बंधु एवं आचार्य बहनों ने आदर्श प्रश्न पत्र निर्माण एवं आदर्श पाठ योजना निर्माण करना सीखा। इस प्रशिक्षण वर्ग में विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु एवं आचार्य बहने उपस्थित रहे।