दिनांक 1 जुलाई 2026 को केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड में पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण के तीसरे दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी, प्रबंधक श्री जगदीश प्रसाद ढोंडियाल जी, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश सिंघल जी एवं सह व्यवस्थापक श्री कालीचरण जी के निर्देशन में किया गया। तीसरे दिवस के प्रशिक्षण का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। शिक्षक प्रशिक्षण में विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया जिसमें पंचपदीय अधिगम पद्धति से संबंधित सत्र विद्यालय के आचार्य श्री धर्मवीर सिंह जी ने लिया जिसमें समस्त आचार्य बंधु एवं बहनों ने पाठ योजना निर्माण करना सीखा। गत दो दिनों के प्रशिक्षण में आदर्श आचार्य की संकल्पना तथा आदर्श आचार्य की भूमिका एवं आदर्श प्रश्न पत्र निर्माण से संबंधित सत्रों का आयोजन मुख्य रूप से किया। जिसमें सभी आचार्य बंधु एवं आचार्य बहनों ने आदर्श प्रश्न पत्र निर्माण करना सीखा। इस प्रशिक्षण वर्ग में विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु एवं आचार्य बहने उपस्थित रहे।