





दिनांक 30 जून 2026 को केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड में शिक्षक प्रशिक्षण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी, प्रबंधक श्री जगदीश प्रसाद ढोंडियाल जी एवं कोषाध्यक्ष श्री दिनेश सिंघल जी के निर्देशन में किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। शिक्षक प्रशिक्षण में विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया जिसमें आदर्श आचार्य की भूमिका से संबंधित सत्र विद्यालय के आचार्य श्री रमेश चंद्र शर्मा जी ने लिया तथा प्रश्न पत्र निर्माण से संबंधित सत्र आचार्य श्रीकृष्ण शर्मा जी ने लिया जिसमें समस्त आचार्य बंधु एवं बहनों ने ब्लूप्रिंट सहित प्रश्न पत्र निर्माण करना सीखा। इस प्रशिक्षण वर्ग में विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु एवं आचार्य बहने उपस्थित रहे।
