दिनांक 21 जून 2026 को विद्यालय केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड में बारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष विद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के फिजिकल आचार्य श्री धर्मेंद्र सिंह जी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। इस बार योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रही। इस कार्यक्रम की पहल प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में की। विद्यालय के इस कार्यक्रम में एनसीसी के सेकंड ऑफिसर श्री जितेंद्र सिंह जी ने विभिन्न योग एवं प्राणायाम:- अनुलोम- विलोम, कपाल भाति, वृक्षासन, वज्रासन, शवासन, सूर्य नमस्कार, मकरासन, भुजंगासन, सलभासन,भ्रामरी,ताड़ासन, पदमासन आदि अभ्यास कराकर सिखाए। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी ने अपने आशीष वचन में योग एवं प्राणायाम करने के लाभ बताए तथा वर्ष के इस सबसे लंबे दिन पर स्वस्थ एवं लंबे जीवन जी ने का मंत्र दिया और बताया कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है। योग मनुष्य एवम प्रकृति के बीच सामंजस्य है, विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है इसको करने से रोग हमारे शरीर से कोसों दूर रहते हैं।इस कार्यक्रम पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी एवं प्रबंधक श्री जगदीश प्रसाद ढौडियाल जी ने विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु एवं आचार्या बहिनों एवं विद्यालय के भैया व बहिनों को संकल्प दिलाया कि आज से हम अपने स्वास्थ्य के लिए कम से कम 30 मिनट का समय देंगे। विद्यालय के कोषाध्यक्ष श्री दिनेश सिंघल जी, विद्यालय के सह व्यवस्थापक श्री कालीचरण जी, अभिभावक बंधु, समस्त आचार्य बंधु, आचार्या बहने, पुरातन छात्र तथा विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे। आज के इस कार्यक्रम में 39 यूपी बटालियन एन० सी०सी० खुर्जा, ग्रुप हैडक्वाटर अलीगढ़ के पीआई श्री जितेंद्र सिंह जी, लेफ्टिनेंट श्री उमेश कुमार पाण्डेय जी, सेकंड ऑफिसर श्री जितेंद्र सिंह जी, सीटीओ श्रीमती मनीषा जी एवं श्रीमती ममता जी ने विद्यालय में योग कार्यक्रम किया, इस कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स की संख्या 40 रही। विद्यालय की एनएसएस विंग के सभी 100 स्वयंसेवक उपस्थित रहे। स्काउट एवं गाइड के सभी भैया बहन भी उपस्थित रहे।आज के इस कार्यक्रम में संख्या लगभग 545 रही।