

दिनांक 5 जून 2026 को केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड़ के एनसीसी कैडेट्स द्वारा विद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी, प्रबंधक श्री जगदीश प्रसाद ढोंडियाल जी, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश सिंघल जी, सह व्यवस्थापक श्री कालीचरण जी एवं प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी के मार्गदर्शन में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।इस दौरान कैडेट्स ने नीम, बरगद, आम, अमरूद और छायादार पौधों का रोपण किया। कैडेट्स ने “एक कैडेट, एक पौधा” और “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ” जैसे नारों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी ने कहा कि वृक्ष ही धरती का श्रृंगार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। एनसीसी लेफ्टिनेंट श्री उमेश पांडेय जी ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सबका राष्ट्रीय कर्तव्य है।कार्यक्रम में सभी कैडेट्स ने रोपित किए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की शपथ ली।
