




दिनांक 14 मई 2026 को केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड़ में विद्याभारती मेरठ प्रांत के प्रदेश निरीक्षक आदरणीय श्री विशोक जी का प्रवास रहा। प्रवास के दौरान आदरणीय श्री विशोक जी ने विद्यालय की समस्त व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वंदना सत्र में प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी ने श्रीमान विशोक जी का परिचय कराया तथा पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। वंदना सत्र में आदरणीय श्री विशोक जी द्वारा सभी भैया बहनों को प्रेरणादायक बोध कथा सुनाई तथा सभी को एक सच्चा एवं इमानदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आज के इस कार्यक्रम में प्रदेश निरीक्षक श्रीमान अशोक जी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी द्वारा वंदना स्थल पर 13 मई 2026 को आयोजित गणित पत्रवाचन प्रतियोगिता तरुण वर्ग (शीर्षक- दैनिक जीवन में प्रायिकता का महत्व) में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा अन्य सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र प्रदान किया।
