दिनांक 10 फरवरी 2025 को केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड में विश्व हिंदी दिवस का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी एवं मुख्य वक्ता आचार्य श्री नितिन शर्मा जी रहे।कार्यक्रम का संचालन आचार्या बहन श्रीमती ममता शर्मा जी ने किया।आज के इस कार्यक्रम में विद्यालय के भैया बहनों ने विश्व हिंदी दिवस को मनाए जाने पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता आचार्य नितिन शर्मा जी ने बताया कि विश्व हिन्दी दिवस प्रति वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिये जागरूकता पैदा करना तथा हिन्दी को अन्तरराष्ट्रीय भाषा के रूप में पेश करना है। विदेशों में भारत के दूतावास इस दिन को विशेष रूप से मनाते हैं। सभी सरकारी कार्यालयों में विभिन्न विषयों पर हिन्दी में व्याख्यान आयोजित किये जाते हैं। विश्व में हिन्दी का विकास करने और इसे प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दी सम्मेलनों की शुरुआत की गई और प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी 1974 को नागपुर में आयोजित हुआ।और बताया कि विश्व हिन्दी सचिवालय मॉरिशस में स्थित है।
साल 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन किया था।1975 से भारत, मॉरीशस, यूनाइटेड किंगडम, त्रिनिदाद और टोबैगो, संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे विभिन्न देशों में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया। भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री डॉ मनमोहन सिंह जी ने 10 जनवरी 2006 को प्रति वर्ष विश्व हिन्दी दिवस के रूप मनाये जाने की घोषणा की थी। उसके बाद से भारतीय विदेश मंत्रालय ने विदेश में 10 जनवरी 2006 को पहली बार विश्व हिन्दी दिवस मनाया था। विद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी ने संदेश दिया कि यदि हम अपने देश का विकास चाहते हैं तो हमको अपनी राष्ट्रभाषा हिंदी को सम्मान देना होगा। आज के इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु, आचार्या बहन एवं विद्यालय के समस्त भैया बहन उपस्थित रहे।