





दिनांक 02अप्रैल 2026 को केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड़ में सत्र 2026 – 27 के शुभारंभ के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी रहे। आज के इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ।आज के इस कार्यक्रम में कलावा बंधवाकर हवन किया गया। सभी आचार्य बंधुओं, आचार्या बहनों एवं विद्यार्थियों ने मंत्रोचारण के साथ हवन में आहुति दी। वंदना स्थल पर सभी भैया एवं बहनों को टीका लगाकर शिक्षण कार्य प्रारंभ किया। साथ ही हनुमान जयंती के उपलक्ष में हनुमान जयंती के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी, प्रबंधक श्री जगदीश प्रसाद ढोंडियाल जी, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश सिंघल जी ने सभी विद्यार्थियों को नए सत्र में अधिक उत्साह के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। आज के इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु, आचार्या बहने तथा भैया एवं बहनें उपस्थित रहे।
