4 सितंबर 2022 को अनूपशहर एवं 8 सितंबर 2022 को बुलंदशहर में आयोजित वैदिक गणित प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करके प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैयाओं को आज दिनांक 09 09 2022 दिन शुक्रवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान मनोज कुमार मिश्र जी द्वारा वंदना स्थल पर पदक देकर सम्मानित किया।वैदिक गणित प्रश्न मंच में किशोर वर्ग की टीम(अरुण कुमार भाटी, शिवा शर्मा एवं सागर शर्मा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तरुण वर्ग में प्रश्न मंच में विद्यालय की टीम (हिमांक, निखिल मलिक व गौरव शर्मा ) दूसरे स्थान पर रही। पत्रवाचन प्रतियोगिता में हिमांशु भाटी दूसरे स्थान पर तथा मॉडल प्रतियोगिता में प्रिंस गौड, प्रिंस सोलंकी एवं अभिषेक भाटी द्वितीय स्थान पर रहे। आचार्य पत्रवाचन में श्रीमान बलवीर शर्मा जी व विवेक शर्मा जी प्रथम स्थान पर रहे।