दिनांक 1 अप्रैल 2026 को केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड में सत्र 2025- 26 के वार्षिक परीक्षाफल के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष विद्यालय के प्रबंधक श्री जगदीश प्रसाद ढौंडियाल जी रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के कोषाध्यक्ष श्री दिनेश सिंघल जी एवं सह व्यवस्थापक श्री कालीचरण जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक एवं संचालक एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर आचार्य श्रीकिशन शर्मा जी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी ने सभी अतिथियों का परिचय कराया। आज के इस कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा नर्सरी से 9वीं एवं 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को परीक्षाफल वितरण किया गया। नर्सरी से कक्षा 2 तक के समस्त विद्यार्थियों को उनके उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार दिया गया तथा कक्षा 3 से कक्षा 9 एवं 11 के प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उनकी इस सफलता के लिए बधाई देते हुए पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया और साथ ही अन्य विद्यार्थियों को इनसे प्रेरणा लेने को कहा। वार्षिक परीक्षाफल वितरण के इस अवसर पर विद्यालय के विभिन्न बौद्धिक प्रतियोगिताओं एवं खेलों में स्थान प्राप्त छात्रों को भी पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।अध्यक्षीय आशीष में प्रबंधक श्री जगदीश प्रसाद ढोंडियाल जी ने कहा सभी विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य दृढ़ संकल्प के साथ निर्धारित करना चाहिए। विद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी ने उच्च स्थान प्राप्त सभी विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना की तथा आशीर्वाद देते हुए कहा कि देश और समाज को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए सदैव मेहनत करते रहे और सामाजिक कार्यों में योगदान दें।आज के इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु एवं आचार्या बहने एवं समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।