











दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड़ में सप्तशती संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी द्वारा तय की गई।कार्यक्रम की अध्यक्ष महिला उन्नति प्रशिक्षण संस्थान मुरादनगर, उत्तर प्रदेश की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश शर्मा जी रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सब इंस्पेक्टर थाना ककोड़ कोमल उपाध्याय जी एवं मुख्य वक्ता प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर, गुलावठी श्रीमती ज्योति सिंह जी एवं आचार्या बहन श्रीमती प्रभा देवी दयावती दीवान सिंह सिकंदराबाद जी रहीं। कार्यक्रम की संयोजिका दीदी श्रीमती ममता शर्मा जी एवं श्रीमती सरोज मिश्रा जी रहीं। कार्यक्रम का संचालन आचार्या बहन मेघा शर्मा जी एवं चंचल शर्मा जी ने किया।कार्यक्रम में विद्यालय की बहनों ने मनमोहक नृत्य, गीत एवं भजन द्वारा कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। कार्यक्रम की संयोजिका दीदी श्रीमती ममता शर्मा जी ने बताया कि भारतीय नारी मात्र एक व्यक्ति नहीं अपितु संपूर्ण चेतना है। उन्होंने श्रीमद् भागवत गीता में वर्णित नारी की सप्तशक्ति का वर्णन किया। उन्होंने कीर्ति, श्री, वाक, स्मृति, मेधा और दृष्टि पर गहनता से चर्चा किया। कहा कि नारी अपने इन सप्तगुण को विकास कर संपूर्ण विश्व को दिशा निर्देशित कर सकती है। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती प्रभा देवी जी ने कुटुंब प्रबोधिनी पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने भारतीय दृष्टि में चार आश्रम विवाह संस्कार, आत्मवत, सर्वभूतेषु पर दिशा निर्देश किया। भारत माता, गंगा माता, चंदा मामा और बिल्ली मौसी आदि पर विस्तृत चर्चा किया। भारतीय परिवार में पांच ग्राम गाय, कुत्ता, चींटी, अतिथि तथा पांच यज्ञ ब्रम्ह यज्ञ और मनुष्य यज्ञ पर विस्तृत चर्चा कर कार्यक्रम में उपस्थित सभी माता बहनों का ज्ञानवर्धन किया। परिवार प्रबोधन के आयाम भवन, भजन, भाषा, भूषा आदि पर चर्चा कर माताएं बहने को सबल बनाने का काम किया। विद्यालय की आचार्या बहन श्रीमती सोनिया गोस्वामी जी ने कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम कर कार्यक्रम की रौनक को बढ़ाया। अंत में जो भी माताएं एवं बहनें प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में सफल हुए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की आचार्या बहन श्रीमती सरोज मिश्रा जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
