


दिनांक 16 फरवरी 2026 को केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड़ में विद्यार्थियों के लिए वर्ष 2026 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘गोदान’ का विशेष प्रदर्शन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, गौ-संरक्षण, परंपरागत ज्ञान एवं नैतिक मूल्यों से अवगत कराना था।
फिल्म में भारतीय जीवन-दर्शन, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा सामाजिक संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। विद्यार्थियों ने अत्यंत रुचि एवं अनुशासन के साथ फिल्म देखी। प्रदर्शन के पश्चात शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के साथ चर्चा सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने फिल्म के मुख्य संदेश, पात्रों की भूमिका तथा सामाजिक महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस गतिविधि से विद्यार्थियों में सांस्कृतिक जागरूकता, नैतिक मूल्यों की समझ तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास हुआ। भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षिक एवं प्रेरणादायक फिल्मों के प्रदर्शन का निर्णय लिया गया।
