19 सितंबर 2023 को केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड में गणेश चतुर्थी पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी एवं मुख्य वक्ता आचार्या बहन श्रीमती सरिता शर्मा जी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन  एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रभारी आचार्य श्रीकिशन शर्मा जी ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने गणेश चतुर्थी पर्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आचार्या बहन श्रीमती सरिता शर्मा जी ने बताया कि गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है किन्तु महाराष्ट्र व कर्नाटका में बडी़ धूमधाम से मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार इसी दिन भगवान श्री गणेश जी का जन्म हुआ था।गणेश चतुर्थी पर हिन्दू भगवान श्री गणेशजी की पूजा करते है। कई प्रमुख जगहों पर भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस प्रतिमा का नौ दिनों तक पूजन किया जाता है। बड़ी संख्या में आस पास के लोग दर्शन करने पहुँचते है। नौ दिन बाद गानों और बाजों के साथ गणेश प्रतिमा को किसी तालाब, महासागर इत्यादि जल में विसर्जित किया जाता है। गणेशजी को लंबोदर के नाम से भी जाना जाता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी ने सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी एवं प्रबंधक श्री जगदीश प्रसाद ढोंडियाल जी ने कहा कि विद्यार्थियों को  भगवान श्रीगणेश जी से प्रेरणा लेकर अपने माता – पिता का सम्मान करना चाहिए एवं सेवा के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए।आज के इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु आचार्या बहने एवं विद्यालय के समस्त भैया बहन उपस्थित रहे।