30 अक्टूबर 2022 से 1 नवंबर 2022 तक जहांगीराबाद में आयोजित 33 वीं प्रांतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें 100 मीटर दौड़, 100 मीटर बाधा दौड़, 4×100 मीटर रिले दौड़, 4×400 मीटर रिले दौड़ में तुषार (कक्षा 11th) ने इन सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किए तथा 400 मीटर दौड़ में भैया अमन (कक्षा 9) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।इन विद्यार्थियों के साथ जहांगीराबाद गए आचार्य श्री मेघेंद्र जी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन व उत्साहवर्धन किया।आज दिनांक 2 नवंबर 2022 को विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी द्वारा वंदना स्थल पर इनको पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय के अध्यक्ष श्रीमान अशोक गुप्ता जी ने दोनों विद्यार्थियों को प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीतने पर लक्ष्य प्राप्ति का आशीर्वाद दिया तथा भविष्य में कठिन परिश्रम करने की सलाह दी।