दिनांक 20 जनवरी 2024 को केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड़ में श्रीरामचरितमानस के सुंदरकाण्ड पाठ का भव्य आयोजन विद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी एवं प्रबंधक श्री जगदीश प्रसाद ढोंडियाल जी के मार्गदर्शन में किया गया। सुंदरकाण्ड पाठ का गायन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी, आचार्य श्रीकृष्ण शर्मा जी, आचार्य श्री उमेश शर्मा जी, श्री अंबर मिश्रा जी, श्री मनोज शर्मा जी एवं श्री रमेश शर्मा जी ने किया।आज के इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु श्री सुरेश गुप्ता जी, श्री किरनपाल सिंह जी, श्री संदीप सोलंकी जी, श्री नीरज शर्मा जी, श्री कृष्णवीर यादव जी, श्री अशोक नागर जी,श्री पंकज शर्मा जी, श्री प्रवीण शर्मा जी, श्री श्यामसुंदर जी, संदीप शर्मा जी, श्री नितिन शर्मा जी, श्री सचिन शर्मा जी, आचार्या बहने श्रीमती ममता शर्मा जी, श्रीमती सरोज मिश्रा जी, श्रीमती सोनिया गोस्वामी जी, श्रीमती मधु शर्मा जी एवं विद्यालय के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।