दिनांक 7 नवंबर 2023 को केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड़ में स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मिश्र जी तथा मुख्य वक्ता आचार्य श्री विवेक शर्मा जी रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ।कार्यक्रम का संचालन स्काउट एवं गाइड मास्टर श्री रमेश चंद्र शर्मा जी ने किया। मुख्य वक्ता आचार्य श्री विवेक शर्मा जी ने स्काउट एवं गाइड की स्थापना के विषय में विस्तार से बताया तथा स्काउट के नियम समझाएं।साथ ही बताया कि 7 नवंबर 1950 ईस्वी को सभी संगठन को विलय कर संपूर्ण भारत में एक संगठन बनाया गया जो भारत स्काउट और गाइड रखा गया। तब से संपूर्ण भारत में सात नवंबर को स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसका स्टिकर राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा प्रदान किया जाता है। विद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी ने स्काउट एवं गाइड को सेवा भाव के साथ कार्य करने वाला संगठन बताया।राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई। साथ ही सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शिकारपुर में विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र द्वारा आयोजित क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव 2023- 24 में विद्यालय की कक्षा 11 की छात्रा नेहा शर्मा ने तरुण वर्ग की स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता में भाग लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वंदना स्थल पर प्रधानाचार्य जी ने प्रमाण पत्र एवं पदक देकर बहन का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु आचार्य बहने एवं विद्यालय के समस्त भैया बहन उपस्थित रहे।