दिनांक 28 मई 2023 को केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड में पांच दिवसीय नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग के पंचम दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व दिवस के अनुसार जागरण के पश्चात योगाभ्यास एवं व्यायाम कराया गया तत्पश्चात शाखा लगाई गई। दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पार्चन एवं मां सरस्वती पूजन के पश्चात प्रथम सत्र का शुभारंभ हुआ। सभी पदाधिकारियों का परिचय सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर शिकारपुर के प्रधानाचार्य श्री प्रभात गुप्ता जी ने कराया। पदाधिकारियों को पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र को शैक्षिक प्रशिक्षण प्रमुख श्री महेश शर्मा जी ने लिया। इस सत्र में इन्होंने “भारतीय ज्ञान परम्परा” विषय पर प्रशिक्षण देकर सभी प्रशिक्षण प्राप्तकर्ताओं को लाभान्वित किया। इन्होंने बताया कि प्राचीन काल में भारत ज्ञान के बल पर विश्व गुरु रहा है भारत पर बहुत से आक्रमण हुए लेकिन ईस्ट इंडिया कंपनी का प्रभाव सर्वाधिक रहा। मुगलों और अंग्रेजों ने हमारे ज्ञान ग्रंथों को नष्ट किया। वर्तमान में नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार शिक्षा मूल सिद्धांत में भारतीय जड़ों एवं गौरव से बंधी हो। इन्होंने ज्ञान के माध्यम आचार्य, सहपाठी, अनुभव और मेधा बताएं। साथ ही ज्ञान को प्रत्यक्ष, अनुमान, अनुभूतिजन्य, अंतर्ज्ञान आदि प्रकार का बताया। प्राचीन भारतीय ग्रंथों का वर्णन इनमें निहित ज्ञान का प्रयोग पीपीटी के माध्यम से एवं उदाहरण के साथ किया।
द्वितीय सत्र समाज जागरण एवं सामाजिक समरसता में विद्यालय की भूमिका प्रकरण को प्रदेश निरीक्षक श्रीमान विशोक जी द्वारा लिया गया।इन्होंने समाज के सभी वर्गों के लोगों के साथ समरसता का भाव रखने की बात कही, जिससे अपने राष्ट्र भारत को प्रगति के पथ पर ले जाया जा सके।
27 मई 2023 को इस प्रशिक्षण के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें उच्च स्थान प्राप्त प्रशिक्षणकर्ताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।